चंदौली के चहनियां क्षेत्र के मोहरगंज में रविवार की देर शाम को बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब मोहरगज कमेटी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आयोजन हुआ। जिसमें उद्घाटन नौदर की टीम ने मोहरगंज को हराया और फाइनल सोनहुला ने रामनगर को हराया। प्रधान आशुतोष सिंह, समाजसेवी बिपुल सिंह दादा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने दोनों टीम के सम्मानित खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिसमें उद्घाटन का पहला मैच नौदर और मोहरगंज के बीच हुआ। इस उद्घाटन रोमांचक मैच में नौदर ने 25 प्वाइंट बनाया और मोहरगंज की टीम ने 14 प्वाइंट बनाया। नौदर ने जीत हासिल की वही फाइनल में सोनहुला ने 30 प्वाइंट और रामनगर 25 प्वांइट बनाया। इस प्रकार सोनहुला की टीम विजयी रही। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि दोनो टीमों में हार जीत होती है, लेकिन दोनों टीम बराबर की मेहनत करती है और जीतने वाली टीम जीतती है। हारने वाले टीम सिखती है और इसी प्रेम से सौहार्द के साथ खेल की भावना से खेला जाता है।