फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खोवा खाने से बच गए चंदौली के लोग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा 20 क्विंटल माल, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 10:44 PM IST

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर स्थित चकिया तिराहे पर से 20 क्विंटल नकली खोवा बरामद किया। खोवा दो मालवाहकों में रखा हुआ था। अधिकारियों द्वारा नकली खोवा पकड़ते ही मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया। वाहन के आसपास खड़े कई लोग मौके से भाग निकले। अधिकारियों ने मौके पर खोवे की जांच की और सैंपल भी एकत्र किये। बताया कि खोवा पाउडर और पॉम आयल से तैयार किया गया है। इसके बाद उसे गड्ढा खोदवाकर उसमें नष्ट करा दिया। नगर स्थित जीटी रोड किनारे खोवा मंडी है। इसके अलावा धर्मशाला रोड पर भी दुकानें है। नगर में 35 से 40 दुकानें हैं जहां खोवे की बिक्री होती है। मंडी में हर रोज 80 से 90 कुंतल खोवे की खपत होती है। यहां मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के अलावा बिहार के कैमूर, हाटा आदि क्षेत्र के खोवा आता है। इसके अलावा जिले में चकिया और नौगढ़ से भी पीडीडीयू नगर स्थित मंडी में खोवा आता है। मंडी में आने के बाद बड़े पैमाने में खोवा झारखंड प्रांत के बैजनाथ धाम खोवा जाता है। इसके अलावा बनारस के व्यापारी भी पीडीडीयू नगर स्थित मंडी से खोवा खरीदकर ले जाते हैं। बाजार में खोवे की अधिक खपत होने के कारण मिलावट खोर पाउडर और पॉम ऑयल मिलाकर खोवा तैयार करते है। इसके बाद खोवा मंडी से इसकी धड़ल्ले से बिक्री होती है। मिलावटी और नकली पदार्थो के खिालाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सूचना मिली कि काफी मात्रा में नकली खोवा चकिया तिराहे से होते हुए मंडी में पहुंचेगा। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चकिया तिराहे पर निगाहे गड़ा दी। टीम ने चकिया तिराहे पर खड़े दो मालवाहकों की जांच की तो उसमें 20 कुंतल पाउडर वाला खोवा बरामद किया। इस दौरान गाड़ी के आसपास खड़े लोग मौके से भाग गये। मौके पर मौजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से माल के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद खोवे की मौके पर जांच की। वहीं इसके सैंपल भी लिये। नकली खोवा होने की पुष्टि होने पर टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। टीम की इस कार्रवाई से मिलावटर खोरों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम में सहायक खाद्य आयुक्त कुलदीप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार गोंड, अरविंद कुमार, लालजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें