फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलए की नियुक्ति नहीं कर पाने वाले दल उपलब्ध कराएं सूची, VIDEO

डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि जो दल अभी तक बीएलए की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं या पूर्व नियुक्त बीएलए में बदलाव करना चाहते हैं, वे अपने अधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से सूची उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजनीतिक दलों से प्राप्त सभी सुझावों पर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ को भेजा जा रहा है, जिसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा 24 नवंबर 2025 तक भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें