फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नाक के नीचे ओवरलोड वाहनों का संचालन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 10:11 PM IST

बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ वाया सरसौल पुल से ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे वाहनों का संचालन लगातार जारी है। पुल की जर्जर स्थिति और उखड़ती सरिया को देखते हुए, दो साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी ने भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाते हुए लोहे के बैरियर के माध्यम से इन्हें रोका था। लेकिन हाल के महीनों में पुल पर भारी वाहन क्षमता से अधिक बालू और गिट्टी लादकर तेजी से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन पुल पर दो से तीन पुलिसकर्मी पीकेट पर ड्यूटी में होते हैं, बावजूद इसके ओवरलोड वाहन आसानी से पार हो जाते हैं। इससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पुल पर भारी वाहनों के आवागमन का आदेश पारित कर दिया गया है या यह नवागत थानाध्यक्ष की अनदेखी का परिणाम है। लोग पुल की उखड़ती सरिया और कमजोर संरचना को देखते हुए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि छोटे और हल्के वाहन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें। बलुआ थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने इस संबंध में कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं, पुल की सुरक्षा और जनता की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें