फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी शिकायतें, आठ मामलों का तत्काल समाधान; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:12 PM IST

थाना कोतवाली चन्दौली परिसर में शनिवार को एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम सदर ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, आपसी विवाद और अन्य जनसमस्याओं का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी मामले को लंबित न रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त सुनवाई उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। थाना दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित मामलों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिसम्मत निस्तारण कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें