बबुरी थाना क्षेत्र के शिवपुर-अकोढ़ा के पास भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गड़ई नदी का जलप्रवाह बाधित होने से आसपास के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। जलभराव की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंदौली से तत्काल वार्ता की।