फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चेतावनी बिंदु से चार मीटर नीचे बह रही जाह्नवी, देखें VIDEO

गंगा पानी शनिवार की शाम 4 बजे तक यानी पिछले 24 घंटे में 48 सेमी बढ़ा। जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। अब गंगा चेतावनी बिंदु 70.15 मीटर के चार मीटर नीचे यानी 66.15 मीटर पर बह रही हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 65.71 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार खतरे का निशान 71.15 मीटर तय है। बलुआ स्थित गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पानी बढ़ने से गंगा के तटवर्ती इलाकों के किसानों व ग्रामीणों में बाढ़ की आंशका है। पानी सीढ़ियों लांघते हुए मां गंगा मंदिर के ऊपर से होते हुए चेंजिंग रूम की तरफ़ बढ़ता जा रहा है। पानी ऐसे ही बढ़ता रहा, तो बाढ़ निश्चित है। गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी के तटवर्तीय इलाकों के किसानों व ग्रामीणों में भय व बेचैनी बढ़ती जा रही है। गगां तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि के किसानों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बाढ़ के दौरान गंगा में समाहित हो चुकी है। इस वर्ष भी पुनः गंगा में लगातार पानी बढ़ने से तटवर्तीय गांव के किसानों को उपजाऊ भूमि के कटान की चिंता सताने लगी है। साथ ही गंगा घाट के किनारे पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के परिजनों में विषैले जानवरों का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें