चंदौली जिले के धीना क्षेत्र के सबल जलालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत धीना बाजार के पास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आज भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है। लगभग 20 वर्ष पूर्व बने इस स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए अब तक कोई पक्का रास्ता नहीं बन सका है। मजबूरन ग्रामीणों और मरीजों को पगडंडियों के सहारे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना पड़ता है।