फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचकर भागने का कर रहा था प्रयास

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Sep 2024 05:06 PM IST

23 सिंतबर को नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित निष्प्रयोज्य हो चुके रेलवे आवास में एक युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। बाद में महाबलपुर गांव के रहने वाले मो. खाजू ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई नवाब उर्फ रिंकू(35) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि नवाब किराये पर ऑटो चलाता था और पिछले कई दिनों से अक्सर घर ही नहीं आता था। बताया कि 20 सितंबर रात को नौ बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी राज को शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नवाब की शादी नहीं हुई थी और वह राज जायसवाल से अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ईंट से कूचकर नवाब की हत्या दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें