चंदौली जिले का सकलडीहा तहसील परिसर मंगलवार को एक अनोखे विवाह का गवाह बना, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में विवाह कर लिया। इस दौरान महिला का पूर्व पति भी मौके पर मौजूद रहा। पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए तहसील परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे यह मामला दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। महिला सकलडीहा क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपने पहले पति से अलग होने के बाद अपने प्रेमी के साथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। विवाह के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ के चलते तहसील परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही।