चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के पास रविवार की दोपहर नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। इसका फायदा उठाते हुए दोनों बदमाशों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीनकर उन पर ही फायर झोंक दिया और भागने लगे। हालांकि जवाबी फायर में पुलिस ने दोनों को घायल कर दिया। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।