फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानापुर थाने में वृहद पौधरोपण अभियान, 726 पौधे लगाने का लक्ष्य; VIDEO

चंदौली जिले के धानापुर थाना परिसर में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में थाना परिसर में कुल 726 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक पेड़ मां के नाम एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़कर संचालित किया गया। पुलिसकर्मियों ने जामुन, किरीच, बरगद, आम, अमरूद, सागौन, अनार और नींबू के पौधे रोपे। पौधों का रोपण थाना परिसर के मुख्य द्वार से सड़क किनारे तक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें