चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव समीप रविवार को नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को 108 के एमटी सुधीर पांडेय और पायलट अभिषेक यादव ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लगभग छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई। सभी का उपचार किया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत अधित बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।