चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहे पर स्थित पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद कंपोजिट शराब की दुकान को चोर ने खंगाल डाला। चोर ने दुकान में रखे काउंटर मे बने गल्ले में रखी नगदी समेत शराब की 8 बोलतों पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सोमवार की सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।