फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भूमाफियाओं पर पानी निकासी बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- अब मिलेंगे डीएम से

चंदाैली के दुलहीपुर क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में जमीन खरीद का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों ने भू माफिया के खिलाफ हो हल्ला मचाते हुए जमीन खरीद की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाते लगाया कि भू माफिया ने गांव के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर जबरन तीन गांव के गंदे नाला के पानी की निकासी ईंट की सीर्मेंटेड दीवार खड़ी बंद कर दी है। लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। इससे ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। चेताया कि अगर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विकास खण्ड नियमतावाद के राजस्व गांव महाबलपुर, सतपोखरी व हरिशंकरपुर तीनों गांव की लगभग 50 हजार कि आबादी का दो किमी कि लंम्बाई मुख्य नाला जिसमें लोगों के घरों का गंदा पानी की निकासी होती हैं। जिस नाले पर कुछ लोग अगल बगल कि जमीन खरिद कर उस नाले को ईंट से सिर्मेंटेड कर बंद कर दिया है। जिसके कारण गांव का गंदा पानी ओवर फ्लो होक आसपास के खेतों व घरों में जाने लगा है। जिससे संक्रामक बीमारियों का भी भय सताने लगा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नाले पर अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर बुधवार को कब्जा धारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गांव के रामजम मौर्य ने बताया कि गांव की नाले के जमीन पर भू माफिया की नजर है। बीते दो वर्ष में कुछ भू माफिया ने फर्जी तरीके से गांव के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर नाले को कब्जा कर रहे हैं। वह पीडब्ल्यूडी कि जमीन व चकरोड जमीन पर फर्जी तरीके से कब्जा किया जा रहा है। उनकी उपजाऊ भूमि को बंजर और हाईवे से लगी भूमि को इससे दूर दिखाकर रजिस्ट्री की गई है। ऐसा कर माफिया ने राजस्व विभाग को भी चूना लगाया है। भू माफिया अगल-अलग हिस्सों में भूमि खरीद रहे हैं ताकि आसपास भूमि वाले लोगों पर भविष्य में दबाव बनाकर उनकी भूमि पर भी आसानी से कब्जा किया जा सके। ऐसे में उनमें दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम मौर्या, गोपाल मौर्या, शिवलाल चौहान , सुरेश कुमार मौर्या, विद्या प्रसाद,हरिद्वार महेन्द्र यादव, विनोद यादव, दीलावर चौहान, ज्वाला सिंह ,जीऊत प्रसाद, चरण सिंह आदि।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें