फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर में वॉलीबॉल और कोरी में कबड्डी का उद्घाटन मैच जीता, VIDEO

ताराजीवनपुर क्षेत्र के कोरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता आरंभ हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी व बसपा नेता अविनाश लखन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच जलालपुर और शकूराबाद के बीच खेला गया। इसमें जलालपुर की टीम ने 3-2 से विजयी रही। वहीं कबड्डी का उद्घाटन मैच कोरी और चैनपुरवा के बीच खेला गया। इसमें कोरी की टीम ने विजय प्राप्त की। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण अंचल से हॉकी और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं विलुप्त होती जा रही हैं। इसके लिए सभी को आगे आकर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मौका देने का प्रयास करना चाहिए। यहीं से होनहार खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष बृजेश यादव, व्यवस्थापक विपिन मिश्रा, उपाध्यक्ष निखिल पांडेय सहित अन्य खेल प्रेमी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें