नगर में लबे रोड हुई दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या के साजिशकर्ताओं के रूप में पुलिस ने शहर के तीन व्यापारियों को जेल भेज दिया। जेल भेजे गये तीनों व्यापारी जायसवाल समाज से आते हैं। इसके बाद समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे जायसवाल सभा के नेतृत्व में 50 की संख्या में समाज के लोग मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के गल्लामंडी स्थित के बाहर धरने पर बैठ गये। समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे विधायक समाज के लोगों को भीतर ले गये। इस दौरान मीडियाकर्मियों को इस वार्ता से दूर कर दिया। लगभग एक घंटे तक बंद कमरें में चली वार्ता चली। बाद में समाज के लोगों ने विधायक को पत्रक सौंपते हुए न्याय की मांग की।