मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कुढ़कला-चकिया रोड पर स्थित एक मिठाई की दुकान में घुसकर धमकी देने का मामने सामने आया है। पीड़िता सुनीता निगम ने कोतवाली में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। पूरा मामला सीसीटीवी में रिकार्ड है। पुलिस को दी गई तहरीर में सुनीता ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे एक मनबढ़ दबंग किस्म का व्यक्ति अपने बेटे और सथी के साथ दुकान पर पहुंचा। उसने सुनीता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देने लगा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।