फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष बने इंद्रजीत सिंह

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 10:53 PM IST

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का चुनाव शनिवार को चंधासी स्थित एक लान में हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों ने निर्विरोध रूप से इंद्रजीत सिंह को जिलाध्यक्ष व मनोज वर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चुना। पूरा चुनाव निर्वाचन अधिकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामनरायण यादव के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विद्युत प्रबंधन के निजीकरण रवैया को देखते हुए राज्य विद्युत परिषद के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अभी तक जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हुआ था। चुनाव करवाना अत्यंत आवश्यक था। क्योंकि इस विकट परिस्थिति में केंद्रीय संगठन द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त होता है, उसका संगठन के समस्त सदस्यों द्वारा कड़ाई से पालन किया जाए एवं हर परिस्थिति से संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। जिला कार्यकारिणी के सचिव रितेश कुमार, उपाध्यक्ष घनश्याम, संगठन सचिव हर्षित राय, वृत्त सचिव सतेन्द्र यादव, लेखा निरिक्षक रामसेवक और प्रचार सचिव सुधीर पटेल को सर्वसम्मति से चुना गया । इस दौरान चुने हुए पदाधिकारियों ने निजीकरण का भी विरोध किया। इस मौके पर मुकेश यादव, सुबोध कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुभाष यादव, जयप्रकाश, मनीष कुमार यादव व जनपद के अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें