फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 06:41 PM IST

मिलन फाउंउेशन की ओर से नगर के चंदासी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छोटी छोटी बच्चियों ने नाटक और नृत्य के जरिए लोगों को बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। बताया कि पढ़ेंगी बेटियां तभी बढ़ेंगी बेटियां। कार्यक्रम की शुरूआत नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने किया। चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि महिलाएं जागरूक हो रही हैं। छोटी छोटी बच्चियों ने जिस तरह नाटक, नृत्य प्रस्तुत किया है, इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि सुभाषनगर की सभासद आरती यादव ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश का विकास कर सकता है। यदि एक पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ वह शिक्षित होता है लेकिन महिला शिक्षित होती है तो दो परिवार को शिक्षित करती है। इसलिए महिला शिक्षा को बढ़ावा देना अधिक आवश्यक है। कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी कम ध्यान दिया जाता है। कहा कि महिलाओं को स्वस्थ रहना अधिक जरूरी है। सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। छोटे छोटे बच्चे जागरूक हो रहे हैं। इससे आने वाला समाज पूरी तरह जागरूक हो सकेगा। इसके पूर्व फाउंडेशन के बैनर तले बच्चों ने नाटक और नृत्य के जरिए लोगों को संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुति देख कर लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान गर्ल आइकन का भी चुनाव किया गया। अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन गर्ल आइकन आनंदी विश्वकर्मा ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें