फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासराय व बयानपुर में मां काली की स्थापना, भव्य कलश यात्रा निकाली; VIDEO

धीना क्षेत्र के विरासराय एवं बयानपुर गांव में मां काली की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर हवन-पूजन के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। कलश यात्रा के लिए बहरवानी आश्रम के तट से गंगाजल भरा गया। पैदल निकली कलश यात्रा महुजी ब्रह्म बाबा मंदिर से होते हुए अवहीं पुलिस चौकी तक पहुंची, जहां से विरासराय स्थित मां काली मंदिर पर विधिवत जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की बड़ी भागीदारी रही। वहीं घुड़सवार भी अपने घोड़ों के साथ शामिल होकर आकर्षण का केंद्र बने। मां काली के जलाभिषेक के पश्चात 22 जनवरी 2026 को हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से 21 दिवसीय अखंड महा हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा। अखंड हरिकीर्तन के समापन के उपरांत 12 फरवरी 2026 को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे के दिन बिरहा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर गांव के प्रमुख सदस्यों में महेश बिंद, कलक्टर पासवान, राजन कनौजिया, हरिकेश पासवान, रामाश्रय पासवान, रामनारायण सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश खरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें