युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद चंदौली के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उ.प्र. ग्रामीण खेल लीग के तहत विधानसभा स्तर पर मुगलसराय विधानसभा में आयोजित “विधायक खेल स्पर्धा” का समापन रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो एवं फुटबॉल (सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग) की बालक एवं बालिका श्रेणियों में संपन्न हुई। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदर-चंदौली के प्रमुख संजय सिंह ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से जुड़े रहने से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।