चंदौली खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को 25 क्विंटल खोवा पीडीडीयू जंक्शन स्थित तालाब में फेंकवा कर नष्ट करा दिया। खोवा दूध से नहीं बल्कि पाउडर से तैयार किया गया था। जिसे खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह नगर के खोवा मंडी के पास से पकड़ा। खाद्य विभाग की टीम को देखकर खोवा व्यापारी भाग खड़े हुए। वहीं वाहन कामर्शियल होने की वजह से उसपर कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों ने तीन गाड़ी से मिले कुल 25 क्विंटल मिलावटी खोवा को पीडीडीयू जंक्शन के पास तालाब में फेंकवा दिया। इसको लेकर काफी चर्चा रही। खाद्य अधिकारी ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।