चंदाैली के ताराजीवनपुर क्षेत्र के सरेसर पौधशाला में पौधरोपण के लिए पांच लाख पौधे तैयार किए गए थे। इन पौधों को ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद व औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य विभागों में भेजवाया गया है। हालांकि अभी बहुत जगहों पर पौधे नहीं भेजे जा सके हैं। इन पौधों को भेजवाने की कवायद की जा रही है। पर्यावरण संरक्षित रखने का उद्देश्य से शासन स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया जा रहा है। सरेसर स्थित पौधशाला में आम, आवला, अमरूद, सागौन, कांजी, शीशम, जामुन, नींबू, इमली, अनार के पांच लाख पौधे तैयार किए गए थे। पौधों को कई विभागों को आवंटित कर वितरण कर दिया गया है। हालांकि कुछ पौधों का वितरण किया जाना अभी बाकी है। इस संबंध में रेंजर रामनारायण ने बताया कि नर्सरी में तैयार किए गए पौधों का वितरण किया जा रहा है। पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।