फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी, मचा कोहराम, देखें VIDEO

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वेस्टर्न बाजार के रहने वाले युवक ने अहमदाबाद में पुत्र को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे थी। घटना के बाद बुधवार को पिता-पुत्र का शव अहमदाबाद से एंबुलेंस के पीडीडीयू नगर स्थित आवास पर पहुंचा। एक साथ दो शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाद में परिवार वालों ने मणिकर्णिका घाट पर युवक का दाहसंस्कार किया वहीं उसके पुत्र को जल प्रवाह कर दिया। युवक को उसके पिता ने मुखग्नि दी। घटना से मर्माहत परिवार वालों ने मृतक की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नगर के वेस्टर्न बाजार के रहने वाले अशोक गुप्ता का पुत्र अंशु गुप्ता (32) नगर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। वर्ष 2018 में उसकी शादी सन्नी बोरू से हुई थी। इसके बाद सन्नी और अंशु दिल्ली रहने लगे। दोनों को एक पुत्र रेयांश(08) था। दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। अंशु के भाई सौरभ ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे आये दिन काफी परेशान करती थी। इस बाबत उसने दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में कई बार इस बाबत प्रार्थना पत्र भी दिया था। एक सप्ताह पूर्व दोनों में काफी विवाद हो गया। इसके बाद वह दिल्ली से अहमदाबाद अपने पिता के पास आ गया। अंशु के पिता अशोक गुप्ता अहमदाबाद में नौकरी करते है। वहां आने के बाद 13 जुलाई की रात उसने एक कमरे में पहले अपने पुत्र रेयांश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उसकी मौत के बाद अंशु ने खुद भी फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें