फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद बंद होने पर किसानों का हल्लाबोल, ज्ञापन के बाद फिर शुरू हुई सरकारी खरीद, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 10:06 PM IST

संयुक्त किसान मोर्चा चंदौली के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने धान की सरकारी खरीद बंद किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की और इसे किसान विरोधी कदम बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन किसानों का धान अभी तक नहीं खरीदा गया है, उनकी तत्काल तौल कराई जाए और 28 फरवरी तक सभी क्रय केंद्रों को चालू रखा जाए। इसके साथ ही जिन किसानों का धान तौला जा चुका है, उसकी पोर्टल पर शीघ्र फीडिंग कर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में धान खरीद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने और किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपने की भी मांग की। वहीं, पीक सीजन में जिला विपणन अधिकारी एवं डिप्टी आरएमओ को विभागेतर कार्यों में न लगाए जाने की मांग भी प्रमुख रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें