टांडा कला के ग्राम सभा जुड़ा हर्धन में विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम प्रधान द्वारा किसानों की सुगमता के लिए चकरोड पर खड़ंजा बिछाने का कार्य पूर्ण कराया गया है। ताल की ओर जाने वाले इस मुख्य मार्ग के बन जाने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में खुशी है। यह कार्य राजाराम यादव के पंप से रामूरत मिश्रा के पंप तक। जिसकी लंबाई100 मीटर एवं लागत लगभग 2 लाख रुपये की बजट से मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य कराया गया। यह कच्ची चकरोड लंबे समय से बदहाल थी, जिससे किसानों को अपने खेतों तक कृषि यंत्र ले जाने और पंप सेट तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर छोटे-छोटे पुरवों में बसे किसानों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती थी। अब खड़ंजा निर्माण से खेतों की जुताई और फसलों की ढुलाई के लिए वाहनों का आना-जाना सुगम हो गया है। ग्राम प्रधान इंद्रा देवी के प्रतिनिधि संजय यादव ने बताया कि "किसानों की समस्याओं को देखते हुए मनरेगा मजदूरों के माध्यम से इस 100 मीटर खड़ंजे का निर्माण कराया गया है। इसके लिए 2 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कराया गया था। हमारा मुख्य उद्देश्य कृषि कार्यों के लिए लिंक मार्गों को बेहतर बनाना है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में कोई बाधा न आए।"