चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपारदर्शिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।