चंदौली में पं.कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ.अजय ने कहा कि परीक्षा को लेकर तनाव और चिंता की वजाय चिंतन करें। समस्या नहीं बल्कि समाधान के बारे में सोचें इससे परीक्षा के दौरान कोई तनाव नहीं होगा। जो भी चीजें या व्यक्ति आपकी पढ़ाई में बाधक हों उनसे दूर रहें। पढ़ने के दौरान आधे-आधे घंटे का अंतराल लेकर अपनी पसंद का काम करें। वे अमर उजाला की ओर से पड़ाव स्थित जैयपुरिया स्कूल में आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।