फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारगंज राजवाहा का तटबंध टूटा, किसानों ने खुद संभाली कमान

चंदौली जिले के शिकारगंज क्षेत्र के शिकारगंज राजवाहा का पश्चिमी तटबंध शुक्रवार की रात टूट गया। तटबंध टूटने से नहर का पानी खेतों की ओर बहने लगा। सुबह जानकारी होने पर किसानों ने खुद मोर्चा संभालते हुए बोरी में मिट्टी भरकर टूटी हुई पटरी की मरम्मत की और पानी के बहाव को नियंत्रित किया। किसानों का आरोप है कि नहर में लंबे समय से कूड़ा-करकट, घास-फूस और जंगली लताएं जमा होने से नहर की सफाई नहीं हो सकी, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। किसान विकास मंच के नेता सरोज कुमार यादव ने बताया कि कई बार बंधी डिवीजन के अवर अभियंता से नहर की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन मिलता रहा। करवदिया गांव के उत्तर तरफ टूटी पटरी की मरम्मत के लिए किसानों ने अपने स्तर से प्रयास किया। करीब सात-आठ किसानों ने बांस के लग्गों में अंकुसी बांधकर नहर में फैली घास और लताओं को भी हटाया, ताकि पानी पिपरखड़िया टेल तक पहुंच सके। किसानों ने बताया कि अभी क्षेत्र के कई खेतों में धान की रोपाई बाकी है, ऐसे में नहर में पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मामले की शिकायत बंधी डिवीजन के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद और सहायक अभियंता हीरालाल यादव से की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें