बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर में मंगलवार की रात में काली पूजा से बाजा बजाकर लौट रहे 65 वर्सीय पन्नालाल राम की हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनो में कोहराम मच गया।