पूर्वांचल में तीसरे बड़े पक्षी विहार के रूप में विकसित होने वाला चंद्रप्रभा बांध बीते आठ वर्षों से अब भी सरकारी फाइलों में ही कैद है। वर्ष 2017 के आसपास चंद्रप्रभा बांध को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।