फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय जीटीआर ब्रिज पर मोबिल गिरने से फिसलीं दर्जनों बाइकें, कई घायल; VIDEO

मुगलसराय जीटीआर ब्रिज पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। ब्रिज पर मोबिल ऑयल गिरने के कारण दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर पड़े। कई बाइक सवार चोटिल हो गए। अचानक हुई घटनाओं से ब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। मुगलसराय जीटीआर ब्रिज पर किसी भारी वाहन से मोबिल गिर गया था। तेल सड़क पर फैलने से फिसलन हो गई। इससे गुजरने वाले मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरते चले गए। देखते ही देखते दर्जनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कई लोगों को हाथ-पैर व सिर में चोटें आई हैं।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। कुछ लोगों ने ब्रिज पर मिट्टी व बालू डालकर फिसलन कम करने की कोशिश की। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई लोग चोटिल हो चुके थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें