फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीकरण कराया जाए तथा उसका सुरक्षित प्रसव अस्पतालों में ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रसव संबंधी सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें