जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन और आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए