फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार महीने में ही टूटा ₹320 करोड़ की सिक्स लेन परियोजना का डिवाइडर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 04:20 PM IST

चंदौली जिले के पड़ाव से गोधना तक लगभग 320 करोड़ की लागत से बन रही सिक्स लेन और फोर लेन सड़क परियोजना में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परियोजना के तहत चार महीने पहले पड़ाव से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पीडीडीयू नगर) तक सड़क का निर्माण पूरा किया गया था, लेकिन चंदासी कोल मंडी क्षेत्र में बनाया गया डिवाइडर महज चार महीने के भीतर ही कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, चंदासी कोल मंडी के पास डिवाइडर करीब 14 से 15 स्थानों पर टूट चुका है। इससे न केवल सड़क की सुंदरता प्रभावित हुई है, बल्कि यातायात सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के अन्य हिस्सों में बने डिवाइडर अभी भी अच्छी स्थिति में हैं, जबकि चंदासी क्षेत्र में भारी ट्रकों की लगातार आवाजाही और समय पर मरम्मत व निगरानी नहीं होने के कारण डिवाइडर तेजी से टूटते चले गए। चंदासी कोल मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रकों का आवागमन होता है। ऐसे में कई बार ट्रक डिवाइडर से टकरा जाते हैं, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो रहा है। टूटे हुए डिवाइडरों की अब तक मरम्मत नहीं होने से उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की तत्काल मरम्मत कराने, नियमित निगरानी बढ़ाने तथा भारी वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क पर यदि निर्माण के कुछ ही महीनों में इस तरह की स्थिति सामने आती है, तो निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था दोनों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें