फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सिल्ट सफाई कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, VIDEO

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने सोमवार को जिले में आधा दर्जन नहरों और माइनरों में चल रहे सिल्ट-सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नहरों और माइनरों की समय से सिल्ट सफाई से सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसानों को आगामी रबी सीजन में पर्याप्त पानी मिल सकेगा। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में सफाई कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सफाई के दौरान निकली सिल्ट को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाए, ताकि पानी के बहाव में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें