फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दीनानाथ शर्मा बने सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के संगठन मंत्री

उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की चंदौली ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दीनानाथ शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। परिषद के लिए जिले के चंदासी निवासी दीनानाथ शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए हैं। शनिवार को परिषद की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने दीनानाथ शर्मा का माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान दीनानाथ शर्मा ने प्रदेश के शिक्षक, पेंशनरो के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति हैं। हम सभी को मिलकर पेंशनरों के हित में काम करने की जरूरत है। इस मौके पर संकुल प्रभारी राजनाथ, शिवमूरत, जयराम यादव, बृजनाथ, रामजी, राजेन्द्र उपाध्याय, रामअवध, रामसकल, बजरंगी, नरोत्तम, परमानंद आदि उपसिथत रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदल सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें