पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर दुलहीपुर मिल्कियाने सादात में कदीमी दुलदुल, अलम और ताबूत का जुलूस पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में हजारों अकीदतमंदों, मातमदारों, महिलाओं तथा सर्व समाज के लोगों ने शिरकत की। मरसियाख्वानी, नौहाख्वानी और मातम के बीच पूरा क्षेत्र गम और श्रद्धा के माहौल में डूबा रहा।