मां बागेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में मानस मंजरी समिति के तत्वावधान में आयोजित 26वें श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित कमोद मिश्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की किशोर एवं युवा लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान महारास, कंस वध, द्वारिका स्थापना और रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूम उठा।