फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं मिली सोमवार बाजार के लिए जगह, लबे सड़क लग रही दुकान; VIDEO

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लगने वाला साप्ताहिक सोमवारी बाजार वर्षों से स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हर सोमवार को सड़क पर लगने वाले इस बाजार के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। बाजार में करीब 200 से अधिक दुकानें सड़क के दोनों किनारों पर लग जाती हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवारी बाजार नगर की मुख्य सड़क पर लगता है, जो पहले से ही अत्यधिक व्यस्त रहती है। बाजार लगने के बाद दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मामूली दूरी तय करने में आधे से एक घंटे तक का समय लग जाता है। इस समस्या को लेकर प्रशासन द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया कि बाजार को किसी खुले मैदान या वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके। लेकिन आश्वासन के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। न तो बाजार को हटाया गया और न ही कोई स्थायी समाधान निकाला गया। नगरवासियों का आरोप है कि हर बार शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामला टाल देते हैं। सोमवार के दिन जाम की वजह से व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों और मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार जाम में फंसे वाहनों के कारण छोटे-मोटे विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें