फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक रोहिताश की फुफेरी बहन और उनके पति ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, VIDEO

रोहिताश पाल हत्याकांड के मामले में मृतक की फुफेरी बहन और उनके पति ने पुलिस पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है । आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक रोहिताश पाल के फुफेरी बहन रौशनी और उनके पति नवनीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के नाम पर उनके परिवार को परेशान कर रही हैं। नवनीत ने बताया कि उनकी सास मृतक की बुआ लगती है। आरोप लगाया कि पुलिस रात में उनके घर जाकर दरवाजा पीट रही थीं। जबकि उनकी सास की तबियत ठीक भी रहती है और नींद की गोली खाकर सोती है। बताया कि उनकी पत्नी अपनी मां जो लेकर थाने गई थीं। जहां पुलिस का आरोप था कि उनकी सास रोहिताश पाल के घर गई थी। घर से निकलने के बाद उन्होंने एक व्यक्ति से बात की थी जो शायद शूटर है। नवनीत ने आरोप लगाया कि उनकी वृद्ध सास की तबियत ठीक नहीं है। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। बताया कि पुलिस जो भी पूछताछ करनी है वो करे लेकिन इस तरह से रात में घर जाकर परेशान ना करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें