फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले दयाशंकर मिश्र- मां के समान पेड़ों का भी मनुष्य के जीवन में अधिक महत्व, VIDEO

एक पेड़ मां के नाम पाैधरोपण महा अभियान के तहत बुधवार की दोपहर चंद्रप्रभा रेंज के जलेबियां रोपवानी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और विधायक कैलाश खरवार व डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीपल,नीम और पाकड़ का पौधा लगाकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में चकिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, पर्यावरण गीत, व पीटी प्रदर्शन की भी शानदार प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को आयुष मंत्री ने भी सराहना करते हुए बच्चों को पुरस्कृत किया। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पेड़ मां के समान है,पेड़ों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। पेड़ के बिना ऑक्सीजन ले पाना संभव नहीं है। पेड़ों का महत्व लोगों को समझना की जरूरत है। कहा कि सिर्फ पेड़ लगाने से मतलब नहीं है बल्कि उसकी सुरक्षा और सेवा करने के बाद लोगों को वृक्ष का महत्व समझ में आता है। विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि पेड़ कुदरत का उपहार है इसलिए वर्तमान समय में पेड़ों की सुरक्षा और उन्हें बचाना बहुत ही जरूरी है। जिससे पर्यावरण और वातावरण को भी स्वच्छ और साथ रखा जा सके। इसके लिए लोगों को जागरुक होकर शासन द्वारा चलाए गए अभियान को साकार करने के साथ पेड़ों को संरक्षित करना पड़ेगा। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि मानव जीवन में पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है।बिना पर्यावरण के कुछ भी कर पाना संभव है। अगर पर्यावरण नहीं रहेगा तो मानव जीवन पर संकट आ जाएगा। जिस क्रम में सरकार के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए पौधारोपण किया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक होकर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। सीडीओ आर जगत साईं ने कहा कि इन पेड़ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। पौधे धरती का श्रृंगार हैं। इसलिए इन्हें बचा कर रखना सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें