फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के झुंड से टांडाकला के किसानों की फसल तबाह, VIDEO

चंदौली जिले के चहनियां विकासखंड के टांडाकला क्षेत्र में पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। उचवापर सहित आसपास के गांवों में आवारा पशु झुंड बनाकर खेतों में घुस रहे हैं और गेहूं की खड़ी फसल को चट कर जा रहे हैं। पहले दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा चुके पशु अब गेहूं की फसल पर टूट पड़े हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। फसल नष्ट होने के डर से किसान दिन-रात चिंता में डूबे हुए हैं। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि उनकी फसलों को बचाया जा सके और उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें