फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अपराध के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े हुई हत्या, सहमा इलाका, बाइक सवार बदमाशों ने बस मालिक को मारी गोली, पुलिस मौके पर

धानापुर कस्बा में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हिस्ट्रीशीटर और बस मालिक 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ मुटन यादव को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से दहशत फैल गई। सीओ सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। नाराज लोगों ने धानापुर चहनियां मार्ग को जाम कर दिया है। धानापुर क्षेत्र के रायपुर निवासी राजकुमार उर्फ मुटन यादव की धनुषधारी नाम से दो बसें चलती हैं। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास बैठे थे। एक बाइक से तीन युवक आए और मुटन यादव पर फायर झोेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की। मुटन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। मौकेे पर भारी भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने शव को स्कार्पियो में रखकर धानापुर चहनियां मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें