विकासखंड चहनिया के अंतर्गत सोनबरसा (सेमरी) गांव में आस्था और सनातन धर्म के प्रति अटूट श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। यहाँ वर्षों पुरानी एक 'चौरी' (धार्मिक स्थल) के स्थान पर अब तुला माता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सोनबरसा सेमरी स्थित पांडेय परिवार के बांस के बगीचे में एक पुरानी चौरी स्थित है, जिसे स्थानीय लोग वर्षों से पूजते आ रहे हैं। इस स्थान से जायसवाल परिवार की गहरी आस्था जुड़ी है। भोनु जायसवाल और उनके परिजन हर साल दीपावली के अवसर पर यहाँ विशेष साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलित करते हैं और इसे 'तुला माता' के रूप में पूजते हैं।