फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की जांच और मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, VIDEO

अभिनव कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 05:55 PM IST

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के समय हुई बलदेव यादव की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा शहर में सड़क चौड़ीकरण के कारण आम लोगों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए भी एक्सईएन राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें