फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन के लिए सीओ ने चालकों को दिलाई शपथ, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 05:53 PM IST

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी में चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने चालकों को वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश विस्तार से समझाए। उन्होंने सभी वाहन चालकों को बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, स्पीड गवर्नर, वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स तथा फायर एक्सटिंग्विशर की अनिवार्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। गोष्ठी में चालकों को विशेष रूप से चेताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और हमेशा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन का संचालन करें। क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या ऐसी होती है जिन्हें थोड़ी सी सावधानी अपनाकर रोका जा सकता है। अंत में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ ने सभी चालकों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षित व जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस, ऑटो और अन्य सवारी वाहन चालक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें