फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदरी जलप्रपात के मुख्य गेट पर गाड़ियों की चेकिंग, नशीले पदार्थ पर प्रतिबंध, VIDEO

पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजदरी जलप्रपात के मुख्य गेट पर शनिवार को अपने साथ वाहन व बैग इत्यादि में शराब, बीयर और नशीला पदार्थ ले जाने की सघन चेकिंग की गई। वन विभाग और सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आने-जाने वाले पर्यटकों के साथ साथ उनके चार व दो पहिया वाहनों की भी तलाशी ली और उनके सामानों की जांच की। वन दरोगा रिशु चौबे ने बताया कि जलप्रपात क्षेत्र को शांत, सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।यदि चेकिंग के दौरान किसी भी पर्यटक के पास चोरी ले जाते हुए शराब पकड़ी जाती है,तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि राजदरी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और पारिवारिक पर्यटन स्थल बनाए रखना है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान शनिवार को दिनभर संदिग्ध पर्यटकों से पूछताछ की गई, और किसी भी अवैध वस्तु की बरामदगी की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। वन विभाग की टीम ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जलप्रपात परिसर में अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण और अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जलप्रपात परिसर में शराब पीना और ले जाना पूरी तरह निषिद्ध है।वन विभाग की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, खासकर वीकेंड और त्योहारों के दौरान जब पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। कुछ पर्यटक राजदरी देवदरी जलप्रपात जैसे शांतिपूर्ण और प्राकृतिक स्थलों पर नशे का सेवन करने या उसे लेकर आने की कोशिश करते हैं, जो न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि अन्य पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। जिसको देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।और शराब नशीला पदार्थों की चेकिंग की गयी।और यह आगे भी जारी रहेगी। - अखिलेश कुमार दुबे, रेंजर, चंद्रप्रभा अभयारण्य

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें