चंदौली जिले में दुलहीपुर विकास खंड नियमताबाद क्षेत्र के सतपोखरी ग्राम सभा में मतदाता सूची को लेकर उठा विवाद मंगलवार को गंभीर रूप ले गया। ग्राम पंचायत सचिवालय में वोटर लिस्ट में नाम अधिक होने की शिकायत को लेकर आयोजित बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।